सिख जवानों की PAK को ललकार, वीडियो हुआ वायरल

Tuesday, Nov 22, 2016 - 04:51 PM (IST)

कश्मीर: भारतीय जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान को उसकी औकात बताई है। 22 सिख रेजीमेंट के एक जवान का पंजाबी गाना काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में जवान पाकिस्तान को ललकार रहे हैं। गाने में एक जवान कह रहा है कि सिर्फ दो घंटे की मोहलत हमें अगर सरकार दे दे तो दुश्मन की खैर नहीं है। सब मारे जाएंगे। यह गाना सोमवार को रिकॉर्ड किया गया जोकि एलओसी की फॉर्वर्ड पोस्ट का है।

इस जवान ने वीडियो में कहा कि हम 22 सिख के जवान सीमा पर डटे हैं और दुश्मन के हर वार का जबाव देंगे। जवान वीडियो में कह रहा है कि मोदी आपसे डरता नहीं है, सिर्फ आपकी खैर चाहता है, वर्ना हम 22 सिख के जवान घर में घुस कर मारेंगे और देश के भीतर के दुश्मन को भी मारेंगे।

 

Advertising