सिख रेजिमेंट की बहादुरी की नई मिसाल- चीन सीमा पर बनाया गुरुद्वारा,फहराया निशान साहिब (Video)

Wednesday, Jan 19, 2022 - 04:09 PM (IST)

 इंटरनेशनल डेस्क: भारत-चीन के बीच सीमा विवाद के चलते बढ़ रहे तनाव के बीच क बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों के अनुसार भारत की सिख रेजीमेंट ने अपनी दिलेरी की बड़ी मिसाल पेश करते हुए न सिर्फ चीन सीमा के निकट गुरुद्वारा साहिब का निर्माण किया बल्कि  शान व श्रद्धा से निशान साहिब भी फहराया। इस बीच सिख रेजीमेंट ने "बोले सो निहाल" के जयकारे भी लगाए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि  सिख सैनिकों द्वारा गुरुद्वारा साहिब में अरदास की गई और नगाड़े बजाते हुए  बुलंद आवाज में "बोले सो निहाल" के जयकारे लगाए गए। इस दौरान लोगों की भीड़ भी देखी जा सकती है जो इस एतिहासिक घटना को अपने कैमरे में कैद कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कई यूजर्स इसे सिखों की बहादुरी की बड़ी मिसाल के रूप में देख रहे हैं। उनका कहना कि इसे सरकार की उपलब्धि के रूप में प्रचार का हिस्सा न माना जाए  वहीं कई लोग इसे सिखों के लिए मोदी सरकार द्वारा दिया गया एक और नायाब तोहफा बता रहे हैं।

 

Tanuja

Advertising