लाल किला हिंसा- जम्मू के दो लोग गिरफ्तार, सड़कों पर उतरे सिख

Tuesday, Feb 23, 2021 - 04:33 PM (IST)


जम्मू: दिल्ली लाल किला हिंसा को लेकर मंगलवार को जम्मू से दो लोगों को गिरफतार किया गया। जम्मू पुलिस और दिल्ली पुलिस ने मिलकर इन दो लोगों को हिरासत में लिया और दिल्ली भेजा दिया। वहीं जम्मू में अब सिख समुदाय सड़कों पर उतर आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना परिवार को जानकारी दिये और बिना किसी बात को बताए ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।जम्मू में आज डिग्यिाना इलाके में सिख समुदाय के लोगों ने इस गिरफतारी के विरोध में मोर्चा खोल दिया।

उन्होंने कहा कि जम्मू पुलिस ने उनके साथ धोखा किया है। बिना को इन्फार्म किये उसे हिरासत में लिया जाता है और फिर दिल्ली भेज दिया जाता है। उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी की और कहा कि महंगाई और अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ेसा किया जा रह है और अब हररोज प्रदर्शन होगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसान अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए धरना दे रहे हैं और उन्हें पूरा समर्थन दिया जाएगा।


 

Monika Jamwal

Advertising