भारत के सिका खान 74 साल बाद पाकिस्तान में अपने भाई से मिलेंगे, बंटवारे के समय हो गया था परिवार अलग

Saturday, Jan 29, 2022 - 09:51 AM (IST)

नई दिल्ली: भारत में रहने वाले सिका खान 74 साल बाद पाकिस्तान में अपने भाई से मिलेंगे। दरअसल, भारत में पाकिस्तान के दूतावास ने उन्हें वीजा जारी किया, जिसके बाद अब वह पाकिस्तान जा सकेंगे। इस बात की जानकारी पाकिस्तान के दूतावास की ओर से  ट्वीट कर दी गई।
 

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सिका खान करतारपुर साहिब कॉरिडोर में पाकिस्तान में रह रहे अपने बड़े भाई से 74 साल बाद मिले थे। ये खबर तब दुनिया भर में सुर्खियों में रही थी। दोनों भाई बंटवारे के समय अलग हो गए थे। पाकिस्तान में रह रहे सिका खान के बड़े भाई का नाम मुहम्मद सिद्दीक है। वहीं,  सिका पंजाब में बठिंडा जिले के फुलेवाला गांव में रहते हैं।

 

सिका खान के बड़े भाई 80 साल के मुहम्मद सिद्दीक पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर में रहते हैं। करतारपुर कॉरिडोर में जब दोनों भाई मिले थे तो दोनों ने एक दूसरे को गले प्यार किया। इसी मुलाकात के दौरान सिका खान को  पता चला कि जन्म के समय उनका नाम हबीब खान था।
 

 

इससे पहले दोनों भाईयों ने 2019 में वीडियो कॉल के जरिए बात की थी। पाकिस्तान के एक यूट्यूब चैनल ने दोनों भाईयों से संपर्क कर उनकी बात कराई थी जिसके बाद इन्होंने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटौरी थी।
 
 

Anu Malhotra

Advertising