जल प्रबंधन और सफाई पर गोवा सरकार और पुर्तगाल के बीच सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर

Saturday, Sep 29, 2018 - 05:30 PM (IST)

पणजी: गोवा सरकार ने शनिवार को पुर्तगाल सरकार के साथ एक सहमति पत्र पर दस्तखत किए हैं और कहा कि तटीय राज्य विकास के मॉडल के लिए इस यूरोपीय राष्ट्र की तरफ देख रहा है जिसके साथ उसका ऐतिहासिक संबंध रहा है। गोवा के लोक निर्माण विभाग मंत्री सुदीन धवलीकर और पुर्तगाल के पर्यावरण मंत्री जोआओ पेड्रो डी माटोस फर्नांडिज ने शनिवार को जल आपूर्ति , अपशिष्ट जल प्रबंधन और सफाई के क्षेत्र में एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

धवलीकर ने कहा, ‘पुर्तगाल के साथ अपने रिश्तों को लेकर गोवा को गर्व है क्योंकि 1961 से पहले प्रदेश पर उसका राज था और उस समय, विकास कार्यों को लागू किया था।’ उन्होंने बताया, ‘इन सबको ध्यान में रखकर हम निश्चित रूप से सोचते हैं कि गोवा का विकास पुर्तगाल की तर्ज पर हो।’ उन्होंने कहा, ‘यह गोवा सरकार का कर्तव्य है कि वह पुर्तगाल की मदद ले और उनकी कुछ अच्छी चीजों को यहां लागू करे।’

shukdev

Advertising