कर्नाटक में विभागों के बंटवारे में देरी को लेकर सिद्धरमैया ने येदियुरप्पा का मजाक उड़ाया

Sunday, Aug 25, 2019 - 09:04 PM (IST)

बेंगलुरु: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के मंत्रियों को विभागों में आवंटन में देरी पर शनिवार को निशाना साधा एवं कहा कि वह भाजपा के लिए अवांछित हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा बगावत से जूझ रही है जिस कारण मंत्रिमंडल विस्तार के पांच दिन बाद भी विभागों का बंटवारा नहीं किया जा सका है और पार्टी आलाकमान भी येदियुरप्पा को कोई भाव नहीं दे रहा है।

सिद्धरमैया ने पत्रकारों से कहा कि जो कुछ हुआ है, वह यह है कि येदियुरप्पा भाजपा आलाकमान के लिए अवांछित हो गए हैं। एक तरफ तो असंतुष्ट विधायक हैं जो भाजपा के पास गए हैं। वे उन्हे धमकी दे रहे हैं। दूसरी तरफ, भाजपा के अंदर भी कई असंतुष्ट विधायक हैं और इसलिए विभागों का बंटवारा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा दिल्ली जा रहे हैं और लौट रहे हैं लेकिन (विभागो के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए) पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से नहीं मिल पा रहे हैं।


भाजपा पर प्रहार करते हुए सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि पार्टी को कभी जनादेश मिला ही नहीं और वह ऑपरेशन लॉटस और विधायकों की खरीद-फरोख्त के माध्यम से पिछले दरवाजे से सत्ता पर काबिज हो गई। पिछले महीने कांग्रेस-जदएस सरकार के गिरने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले येदियुरप्पा ने 20 अगस्त को मंत्रिमंडल में अन्य मंत्रियों को शामिल किया था लेकिन अबतक उन्हें विभाग नहीं दिया गया है।

shukdev

Advertising