कान के पास हुई इन्फेक्शन, देखिए क्या हो गया मुंह का हाल ( video viral)

Monday, Nov 27, 2017 - 05:14 PM (IST)

नई दिल्ली: दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो अजीबो-गरीब बीमारियों के शिकार हैं। बीमारियां भी ऐसी, जिनका आज भी डाक्टर कोई समाधान नहीं निकाल पाएं हैं। शुक्फता कोसर नाम की बच्ची भी कुछ ऐसी ही बीमारी से पीड़ित है। 

अब तक कोई भी डॉक्टर नहीं कर सका इलाज
रियासी की माहोर तहसील में रहने वाली शुक्फता के कान के पास एक इन्फेक्शन के चलते अजीबो गरीब बीमारी हो गई है, जिससे वे काफी तकलीफ में है। बच्ची गरीब परिवार से संबंध रखती है और उसके परिवार के पास इतने पैसे नहीं है कि वे उसके इलाज का खर्च उठा सके। हैरान कर देने वाली बात यह है कि अब तक कोई भी डॉक्टर उसका इलाज नहीं कर सका है या यह कहें कि, उसकी बीमारी का नाम तक चिकित्सक नहीं बता पाए हैं। शुक्फता के पिता ने अब बेटी के इलाज के लिए सरकार से गुहार लगाई है। 


 

Advertising