'41 साल बाद हम वापस अंतरिक्ष में' अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला ने भेजा पहला संदेश

punjabkesari.in Wednesday, Jun 25, 2025 - 12:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के लिए 25 जून का दिन एक ऐतिहासिक दिन बन गया है। एक लंबे इंतज़ार के बाद Axiom-4 Mission लॉन्च कर दिया गया है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए शुभांशु शुक्ला अपनी टीम के साथ रवाना हो गए हैं। यहां पर वे 14 दिन तक रहेंगे। पूरे देश के लिए आज का दिन गर्व और गौरव से भरा है।

PunjabKesari

  • अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का पहला संदेश-

Axiom-4 मिशन के सफलतापूर्वक लॉन्च होने के बाद भारत के अपने अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से अपना पहला रोमांचक संदेश भेजा है। उनके इस संदेश ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। शुभांशु ने अंतरिक्ष की ऊँचाइयों से कहा, "41 साल बाद हम वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं और कमाल की राइड थी। इस वक्त हम 7.5 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से पृथ्वी के चारों तरफ घूम रहे हैं और मेरे कंधे पर मेरे साथ मेरा तिरंगा है।"

PunjabKesari

  • शुभांशु के पिता बोले-

अंतरिक्ष मे रवाना होने से पहले शुभांशु  शुक्ला के पिता ने शंभू दयाल  कहा कि, "मेरे बेटे की उपलब्धि न केवल लखनऊ नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है।" उन्होंने आगे कहा, "हम शुभांशु के मिशन को लॉन्च होते देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं. हम बहुत खुश हैं. हमारा आशीर्वाद उनके साथ है और हम ईश्वर से भी प्रार्थना करते हैं कि उनका मिशन अच्छी तरह से पूरा हो। वह पूरी तरह से तैयार हैं, उनके लिए लगाए गए सभी पोस्टर देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। वह लखनऊ, राज्य और हमारे देश का नाम रोशन कर रहे हैं, हमें उन पर गर्व है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News