''तू-तू'' कर महिला से बदतमीजी करने वाला ''गालीबाज'' श्रीकांत त्यागी के ठंडे पड़े तेवर, पीड़िता को बताया ''बहन''

Wednesday, Aug 10, 2022 - 09:50 AM (IST)

नेशनल डेस्क: नोएडा सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में  नोएडा में महिला से दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं नोएडा प्रशासन ने इससे पहले बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी श्रीकांत त्यागी के गैरकानूनी कब्जे को भी गिराया। 

 वहीं गिरफ्तारी के बाद  आरोपी श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान आरोपी श्रीकांत त्यागी ने कहा कि मैं घटना पर खेद व्यक्त करता हूं, वह महिला मेरी बहन की तरह है। त्यागी ने आरोप लगाया कि घटना राजनीतिक है और मुझे राजनीतिक रूप से नष्ट करने के लिए किया गया था। 

वहीं, पुलिस आयुक्त ने बताया कि श्रीकांत त्यागी से गहनता से पूछताछ की जा रही है, उसे फरार रहने के दौरान किस-किस ने शरण दी इस बात की भी जानकारी हासिल की जा रही है। 

गौरतलब है कि  नोएडा के सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी के कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी इस दौरान  श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ बदसलुकी और उसे धक्का भी दिया जिसका एख वीडियो भी वायरल हुआ। बता दें कि श्रीकांत त्यागी खुद को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से संबद्ध बताता है, जबकि पार्टी ने उससे दूरी बनाए रखी है। 
 

Anu Malhotra

Advertising