खराब मौसम ने रोकी अमरनाथ यात्रा, अब तक 3,14,584  तीर्थयात्रियों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2019 - 09:55 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जम्मू/श्रीनगर (कमल) : खराब मौसम के कारण शुक्रवार को जम्मू के भगवती नगर से अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यात्रा को स्थगित किया है। वहीं दक्षिण कश्मीर के बालटाल और पहलगाम मार्ग यात्रा जारी रही। इसके चलते शुक्रवार को लगभग 5,745 अमरनाथ यात्रियों ने बाबा बर्फानी अमरनाथ की पवित्र गुफा में माथा टेका। इसके चलते अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 3,14,584 तक पहुंच गई है।

गौरतलब है कि बुधवार को श्रद्धालुओं का आंकड़ा 3 लाख पार कर चुका था। इस वर्ष 46 दिनों तक चलने वाली यात्रा का रिकार्ड बनने की पूरी संभावना जताई जा रही है। फिलहाल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण यात्रा को स्थगित किया है। प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार अगर मौसम ठीक रहा तो ही शनिवार को यात्रियों को भेजे जाएंगे। जम्मू में यात्रा रोके जाने पर आधार शिविर यात्री निवास में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया है। लगभग 3 हजार से अधिक यात्री जम्मू के यात्री निवास में रोके गए हैं। अब शनिवार को मौसम साफ होने की सूरत में उन्हें बालटाल और नुनवान (पारम्परिक पहलगाम-चंदनवाड़ी मार्ग) बेस कैम्प की ओर रवाना किया जाएगा। 

अधिकारियों ने कहा कि लगभग 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब मौसम के कारण किसी भी यात्री वाहन को घाटी की ओर नहीं जाने दिया गया। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। मौसम विभाग ने 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News