अमरनाथ यात्रा: 8659 भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए

Wednesday, Jul 24, 2019 - 08:27 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

श्रीनगर/जम्मू (कमल): 1 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के 23वें दिन मंगलवार को लगभग 8659 अमरनाथ यात्रियों ने बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन किए। इसके चलते बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 294040 के करीब पहुंच गया है। 

बुधवार को श्रद्धालुओं की संख्या 3 लाख होने की संभावना है। वहीं आज दोनों रूटों पर यात्रा सामान्य रही। दूसरी तरफ जम्मू के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से मंगलवार को 3060 यात्रियों के 23वें जत्थे को कड़ी सुरक्षा के बीच दक्षिण कश्मीर के बेस कैम्प बालटाल और नुनवान की तरफ 132 वाहनों में रवाना किया गया। बालटाल के लिए भेजे गए 1109 यात्रियों में 701 पुरुष, 405 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल थे, जिन्हें 50 छोटी और बड़ी गाडिय़ों में रवाना किया गया। पहलगाम के लिए जत्थे को 82 हल्के और भारी वाहनों में भेजा गया। 

Niyati Bhandari

Advertising