बाबा बर्फानी भक्तों का जत्था हिम शिवलिंग के दर्शन कर लौटा

Friday, Jul 12, 2019 - 11:33 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जालन्धर (सुनील): जालंधर से बाबा श्री अमरनाथ यात्रा पर गया बाबा बर्फानी भक्तों का जत्था गत रात्रि हिम शिवलिंग के दर्शन करके लौट आया है।

जत्थे में शामिल तुषार शुक्ला, आशु शर्मा, भरत विरदी, कुनाल गुप्ता, शैंकी, दीपक शर्मा, रोहित शर्मा, रोहित गुलाटी, मना सिंह आदि ने बताया है कि बाबा बर्फानी के भक्तों में राष्ट्र विरोधी ताकतों का कोई खौफ नहीं है। 

यात्रा मार्ग पर भारतीय सीमा सुरक्षाबल यात्रियों को हरसंभव सहयोग दे रहे हैं। बाबा बर्फानी भक्तों ने आगे बताया है कि वहां के स्थानीय लोगों का रवैया कुछ अच्छा नहीं है। समाज सेवी संस्थाओं द्वारा यात्रा मार्ग पर लगाए गए भंडारे बर्फानी भक्तों को खाने के सामान की कोई कमी नहीं आने देते। 

Niyati Bhandari

Advertising