16,789 यात्रियों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, यात्रियों का आंकड़ा 50 हजार के पार

Friday, Jul 05, 2019 - 10:23 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जम्मू/श्रीनगर (कमल): पहली जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के चौथे दिन गुरुवार को 16,789 अमरनाथ यात्रियों ने पवित्र गुफा में पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ बर्फानी से देश और राज्य की सुख शांति की कामना की। 

यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक 50,483 यात्री पवित्र गुफा में पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। दूसरी तरफ गुरुवार को जम्मू के बेस कैम्प यात्री निवास भगवती नगर से सुबह 3.30 बजे 5522 यात्रियों के 5वें जत्थे को 235 हल्के और भारी वाहनों में बालटाल व पहलगाम के लिए रवाना किया गया। सुबह दक्षिण कश्मीर के बालटाल और नुनवान आधार की ओर भेजे गए यात्रियों के जत्थे में 4456 पुरुष, 861 महिलाएं, 31 बच्चे और 164 साधु संत शामिल थे। वहीं फर्जी पंजीकरण पर्ची जारी करने पर जम्मू के शांति नगर के निवासी संजीव शर्मा को गिरफ्तार किया गया।

अमरनाथ यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु और सेवादार की मृत्यु
आंध्र प्रदेश की एक महिला पेंड्लियोमारी (53) श्रद्धालु और हरियाणा के सेवादार हीरेंद्र कुमार (30) की अमरनाथ यात्रा के दौरान मृत्यु हो गई। यात्रा अधिकारी ने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से अब तक 2 श्रद्धालुओं और एक सेवादार की मौत हो चुकी है। 

Niyati Bhandari

Advertising