लखनऊ के शिवा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से चल रही थी तलाश

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 04:23 PM (IST)

लखनऊ। शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी बताई जा रहीं मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे की नागपुर से गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। यूपी, एसटीएफ और लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा को गिरफ्तार किया। इसके ऊपर 50 हजार का ईनाम था।

बता दें कि लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में 9 अक्टूबर को कैफे संचालक शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शिवा की मां की शिकायत पर श्रद्धा दुबे और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

11 दिनों से चल रही तलाश
मामले में श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने की खबर सामने आई थी। पुलिस उनकी तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। 20 अक्टूबर को प्रकाशित रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने श्रद्धा के रायबरेली स्थित परिजनों से भी पूछताछ की थी।

मौत की गुत्थी अब भी बरकरार
शिवा शर्मा की मौत को लेकर परिवार ने हत्या और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। वहीं, श्रद्धा दुबे ने अपने वीडियो बयान में आरोपों को खारिज करते हुए शिवा की मौत को आत्महत्या बताया था। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News