मुखबिरी का शक , अज्ञात लोगों ने फूंका एक घर और दो दुकानें

Tuesday, Jun 12, 2018 - 05:26 PM (IST)

 श्रीनगर: अज्ञात लोगों ने शोपियां में एक व्यक्ति के घर और दो दुकानों को आग लगा दी। कियाफत मीर नाम के व्यक्ति पर सेना की मुखबिरी का शक था। मीर का एक वीडियो भी अप्रैल में वायरल हुआ था जिसमें उसने आतंकवादियों के बारे में सेना को जानकारी देने की बात कबूल की थी।


जानकारी के अनुसार शोपियां के मोलू चित्रगाम गांव में अज्ञात लोगों ने मीर के घर को आग लगा दी। उसकी दो दुकानों को भी आग लगा दी गई। गौरतलब है कि 15 अप्रैल को शोपियां के पाहनू गांव में चार आतंकी और दो सिविल नागरिक मारे गये थे। कुछ दिनों के बाद मीर का एक वीडियो सामने आया। कुछ आतंकी उसे इंटेरोगेट कर रहे थे और उसने कबूल किया वह मुखबिरी करता है। आतंकियों ने उसके पैर में गोली भी मारी। स्थानीय लोगों के अनुसार कियाफत मीर का परिवार पहले ही गांव छोडक़र जा चुका है।
 

Monika Jamwal

Advertising