साम्बा जिला के दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया

Friday, May 22, 2020 - 05:22 PM (IST)

साम्बा : साम्बा जिला के व्यापार मंडल के सदस्यों व दुकानदार आज अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय नंदनी में प्रशासिनक अधिकारियों से मिलने के लिए गए थे, लेकिन वहां पर डिसी के नहीं मिलने पर दुकानदार वापिस साम्बा शहर में पहुंचे और वहां पर रोष प्रकट किया। जिला साम्बा के विजयपुर, बड़ी-ब्राह्मणा, घगवाल और साम्बा व्यापार मंडल के प्रधान इस दौरान वहां पर मौजूद रहे। इस दौरान व्यापार मंडल विजयपुर के प्रधान निक्की महाजन, साम्बा व्यापार मंडल प्रधान तेजेंद्र सिंह, घगवाल प्रधान सुरेश ने कहा कि आज पूरे जिला साम्बा के व्यापारी डिसी के समक्ष मांग रखने के लिए गए थे, कि उनकी दुकान खोलने के टाइम को बढ़ाया जाए और एक ज्ञापन देना था, लेकिन डिसी नें उन्हें अंदर बुलाया ही नहीं और न ही उनकी कोई मांग सूनी, जिससे व्यापार मंडल में रोष बना हुआ है। 


 प्रधानों ने कहा कि हम प्रशासन की बात आर्डर को पूरी तरह से मानते है और इस लाकडाऊन के दौरान पूरा समर्थन किया, लेकिन प्रशासन दुकानदारों के साथ सहयोग ही नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों ने सिर्फ अपना प्रपोजल रखना था और अगर जिला प्रशासन को अगर अच्छा लगता तो उस पर अमल कर लेते, लेकिन उन्होंने व्यापार मंडल को सूना ही नहीं। उन्होंने कहा कि जम्मू और कठुआ खुला है तो साम्बा के साथ भेदभाव क्यूं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाए।
 

Monika Jamwal

Advertising