राजधानी दिल्ली में रात के अंधेरे में खौफनाक शूट, पहले लड़का-लड़की फिर खुद को मारी गोली

Saturday, Nov 05, 2016 - 11:39 PM (IST)

नई दिल्ली: शनिवार देर रात एक शख्स ने डीसीपी दफ्तर के पास एक खौफनाक वारदात को अंजाम देते हुए फायरिंग की जिसमें तीन लोग गंभीर घायल हो गए। शख्स ने सिरी फोर्ट के नजदीक खड़े लड़की और लड़के पर फायरिंग और बाद में खुद पर भी गोली चलाई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, अभी तीनों की हालत गंभीर है। युवक ने वारदात को सिरी फोर्ट के नजदीक अंजाम दिया।

हालांकि अभी गोली चलाए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका। सूत्रों के हवाले से खबर है कि हमलावर सीआईएसएफ कांस्टेबल का बेटा है और वारदात में युवक ने अपने पिता की पिस्तौल का इस्तेमाल किया है। वहीं बताया जा रहा है कि घायल लड़की कॉल सेंटर में काम करती है। 

Advertising