यूक्रेन-रूस युद्ध के दिल दहलाने वाले वीडियो आए सामने, देखकर रो रहे लोग
Saturday, Feb 26, 2022 - 07:11 PM (IST)
इंटरनेशल डेस्कः रूसी सेना यूक्रेन पर हमलों की रफ्तार तेज कर दी है। दोनों देशों के बीच जंग के भयानक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं जिनको देखकर लोग रो रहे हैं। हालात एसे हैं कि रूसी सेना जल्द ही कीव पर कब्जा कर सकती है। पिछले तीन दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन पर चार तरफ से हमला कर उसकी सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चिंता जताई है कि कीव पर रूसी सेना के कब्जे का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की रात हमारे लिए सबसे कठिन होने वाली है, लेकिन हमें खड़े रहना होगा। जेलेंस्की को अमेरिका की तरफ से यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव मिला था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
Russia vs Ukraine war, ww3 pic.twitter.com/JmtnlPmNQz
— Iyosayi Julius Enaguguan (@Iyosayi_Je_Tv) February 24, 2022
यूक्रेन की राजधानी के मेयर ने शहर में रूसी सैनिकों के हमले के चलते कर्फ्यू की अवधि को बढ़ा दिया है। मेयर विटाली क्लिट्स्चको ने टेलीग्राम पर कहा कि शाम पांच बजे से सुबह आठ बजे तक कीव में कड़ा कर्फ्यू लागू रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘कर्फ्यू के दौरान सड़क पर मौजूद सभी नागरिकों को दुश्मन के तोड़फोड़ और टोही समूहों का सदस्य माना जाएगा।'' दो दिन पहले लागू किया गया कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह सात बजे तक था।
यूक्रेन ने पकड़े चार रूसी सैनिक
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्विटर पर एक तस्वीर जारी की है जिसमें रूस के चार सैनिक नजर आ रहे हैं, जिन्हें यूक्रेन की सेना ने पकड़ा है। कुलोबा ने अपने ट्वीट में लिखा कि ये लोग मासूम नागरिकों को मारने के लिए, हमारे घर तबाह करने के लिए विदेशी जमीन पर आए। आपकी ताकत झूठी है।
🇺🇦🔥🇷🇺 📹After Russia's attacks, the destruction at the #Lutsk airport close to the Polish border was reflected on the cameras. #Ukraine #Russia #worldwar3 #war pic.twitter.com/SZ7C9w4Tey
— Shahbaz Khan (@mshebikhan) February 26, 2022
एस्तोनिया ने रूस के लिए बंद किया अपना हवाई क्षेत्र
एस्तोनिया ने रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर लिया है। यहां के प्रधानमंत्री काजा कालास ने यूरोपीय संघ के अन्य देशों से भी यह कदम उठाने का अनुरोध किया है। पोलैंड, यूके, चेक गणराज्य और बुल्गारिया भी प्रतिबंध लगा चुके हैं।
यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर विटाली क्लित्श्को ने शहर में आज शाम पांच बजे से (स्थानीय समयानुसार) कर्फ्यू लागू करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू रविवार की सुबह आठ बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान जो भी बाहर दिखाई देगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मेयर ने कहा कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले को दुश्मन माना जाएगा।
🇺🇦🔥🇷🇺 📹After Russia's attacks, the destruction at the #Lutsk airport close to the Polish border was reflected on the cameras. #Ukraine #Russia #worldwar3 #war pic.twitter.com/SZ7C9w4Tey
— Shahbaz Khan (@mshebikhan) February 26, 2022
हंगरी पहुंच रहे हैं भारतीय छात्र
हंगरी में भारतीय दूतावास ने बताया है कि भारतीय छात्रों के बैच जहोनी क्रॉसिंग पर यूक्रेन से हंगरी में प्रवेश कर रहे हैं। ये अब बुडापेस्ट की यात्रा करेंगे जहां से इन्हें आज एयर इंडिया के विमान से माध्यम से भारत ले जाया जाएगा। इसके साथ ही दूतावास ने हंगरी के रास्ते यूक्रेन से निकलने वाले भारतीय छात्रों के लिए एडवायजरी भी जारी की है।
भारत के सामने रूस -अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध बनाए रखने की चुनौती
भारत में यूक्रेन के मानद कौंसल कमाल के सिंह ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के मद्देनजर भारत के लिए अमेरिका और रूस के साथ कूटनीतिक संबंध बनाए रखना खासा मुश्किल होगा। उन्हेंने कहा कि यह रूस की ओर से किया गया एक दुर्भाग्यपूर्ण आक्रमण है, जो किसी देश की संप्रभुता को चुनौती देता है। लेकिन, भारत के लिए यह एक कड़ा कदम है क्योंकि उसके सामने चुनौती रूस और अमेरिका दोनों के साथ राजनयिक संबंध बनाए रखने की है।