शिवसेना ने मोदी को बताया ‘मौनी बाबा’, कहा- विदेश में याद आती है भारत की घटनाएं

Saturday, Apr 21, 2018 - 01:07 PM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने विदेश में घरेलू मुद्दे उठाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। शिवसेना ने कहा कि मोदी देश में तो ‘मौनी बाबा’ हैं, पर विदेश में जाकर बोलते हैं। पार्टी के मुखपत्र सामना में मनमोहन मोदी नामक हेडलाइन दी है शिवसेना ने कहा कि देश की राजधानी लंदन, न्यूयॉर्क, टोक्यो या पेरिस है, या फिर दिल्ली को अब एक विदेशी शहर के रूप में परिवर्तित कर देना चाहिए। 

मनमोहन सिंह के लेख का किया गया जिक्र
इस लेख में मनमोहन सिंह के उस सलाह का जिक्र भी किया गया है जिसमें मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को उस सुझाव का पालन करने के लिए कहा है जो उन्होंने मनमोहन सिंह को दिया था। शिवसेना ने कहा कि मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को सलाह दी है कि पूरा देश यही महसूस कर रहा है कि पीएम को देश में चल रहे मुद्दों पर बोलना चाहिए। हालांकि लेख में आगे कहा गया है कि मनमोहन सिंह ने जो कहा है वह आधा सच है।  मोदी भारत में एक मौनी बाबा बन जाते हैं, लेकिन विदेशों में इन मुद्दों पर खूब  बात करते हैं। पीएम मोदी को नहीं लगता कि उन्हें भारत में इन मुद्दों पर बात करनी चाहिए। इसमें आगे कहा गया है कि वह घटनाओं के बारे में चिंतित महसूस करते है और फिर वह घरेलू मुद्दों के बारे में बात करने के लिए विदेश जाता है। 

Anil dev

Advertising