बम भोले के जयकारों के आगे फीकी पड़ी गोलीबारी की गूंज, एलओसी पर महाशिवरात्रि की धूम

Monday, Mar 04, 2019 - 04:35 PM (IST)

राजोरी:   पिछले 6 दिनो से सीमा पर चल रही गोलाबारी के बीच सोमवार को एलओसी गांव राजोरी में महशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में पूरा दिन शिव भक्तों की भीड़ रही। इस अवसर पर शिव मंदिरों को बहुत सुन्दर तरीके से सजाया गया है। नगर में महा शिवरात्रि के अवसर पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ बस स्टेंड  के पास बने प्राचीन शिव मंदिर पर देखने को मिल रही है। 


मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसकी भी मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हंै। वहीं प्रशासन ने भी मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है ताकि किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना न घट सके।  

Monika Jamwal

Advertising