दिग्विजय पाकिस्तान के साथ खड़े हैं, कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान का है:  शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला

Tuesday, Jan 24, 2023 - 10:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आज मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी के साथ दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा में साथ चल रहे हैं और दिग्विजय जी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं..इससे वो दिखा रहे हैं कि वो पाकिस्तान के साथ खड़े हैं।

इसके साथ ही  CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं राहुल गांधी से जवाब मांगता हूं कि ये कैसी यात्रा है? टुकड़े-टुकड़े गैंग आपके साथ चल रहे हैं, सेना का मनोबल गिराया जा रहा है और राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर होगी..ये देशभक्ति नहीं है।  इतना ही नहीं शिवराज ने आगे कहा कि कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान का है,दिग्विजय सिंह जी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं..वो सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं और वो दिखा रहे हैं कि वो पाकिस्तान के साथ खड़े हैं।

बता दें कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कहा था कि सरकार ने इसका कोई प्रमाण नहीं दिया है और सरकार झूठ के पुलिंद पर ही चल रही है. जम्मू-कश्मीर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे (केंद्र) सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं और उन्होंने इतने लोगों को मारा है, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है. केंद्र झूठ के सहारे शासन कर रहा है. मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह देश हम सभी का है।

Anu Malhotra

Advertising