Video-मध्यप्रदेश में राजगढ़ के BJP विधायक के बिगड़े बोल

Thursday, Apr 12, 2018 - 05:57 PM (IST)

मध्यप्रदेश (राजगढ़): मध्यप्रदेश में राजगढ़ के बीजेपी विधायक अमर सिंह यादव इतने बातूनी और अभद्र है की भरे मंच से गाली देने से भी परहेज नहीं करते हैं। उनकी इस शैली का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसान सम्मान यात्रा के दौरान का है। जहां मंच से सरेआम पुलिस कर्मियों और आम जनता को विधायक जी गाली दे रहे हैं। साथ ही यह भी बोल रहे हैं की इस देश का संविधान मोदी जी ने बनाया है, अमर सिंह यह कोई पहला बयान नहीं है जिससे वे विवादों में हैं। इसके पूर्व भी कई बार वे विवादित भाषा का प्रयोग कर चुके हैं।

विधायक से अपमानित सीएमएचओ ने दिया था इस्तीफा 
राजगढ़ जिला अस्पताल में नए पोस्टमार्टम हाउस के निर्माण के भूमिपूजन का मुहूर्त के दौरान जब लोगों ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं का मामला उठाया तो भाजपा विधायक ने सीएमएचओ को खरी खोटी सुनाते हुए अपशब्द तक कह डाले। उससे व्यथित होकर सीएमएचओ ने इस्तीफा दे दिया था। जिला अस्पताल राजगढ़ में टीबी वार्ड के पीछे नए पोस्टमार्टम हाउस के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया था। इसमें भाजपा विधायक अमर सिंह यादव भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इसी दौरान लोगों ने अस्पताल की समस्याएं उठाना शुरू कर दीं। लोगों को चुप कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इस बीच विधायक ने सीएमएचओ से कहा कि वे अव्यवस्थाओं पर जवाब दें। जब लोग चुप नहीं हुए तो विधायक अमर सिंह भी उखड़ गए। विधायक पर सीएमएचओ ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया गया। सीएमएचओ इतने व्यथित हुए कि कार्यक्रम के तत्काल बाद ऑफिस पहुंचे और उन्हें इस्तीफा लिखकर संचालनालय और कलेक्टर को भेज दिया। इस्तीफे में विधायक द्वारा अमर्यादित और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया था।

ASHISH KUMAR

Advertising