महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिवसेना के MP हिरासत में

Saturday, Sep 23, 2017 - 01:07 PM (IST)

मुंबई : पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ शिवसेना ने आज मुंबई में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवसेना के दो सांसद- अरविंद सावंत, अनिल देसाई सहित कई पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शिवसेना इससे पहले भी पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन कर चुकी है। 

शिवसेना एलपीची सिलेंडर की कीमत बढऩे पर भी भाजपा पर निशाना साध चुका है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखा था कि पीएम मोदी बुलेट ट्रेन खरीदकर अपने सपने पूरे करने में लगे हैं लेकिन आम आदमी अपने दो पहिया के लिए दो लीटर पेट्रोल भी नहीं खरीद सकता। पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। विपक्ष के साथ-साथ आम लोगों ने भी इसके खिलाफ प्रदर्शन किए। वहीं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा कि पेट्रोल के दाम अब नीचे आने शुरू भी हो गए हैं। प्रधान ने कहा कि सभी राज्यों को देखना चाहिए कि अब आम जनता पर इसका बोझ ना पड़े। 

Advertising