मुंबई में शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या

Monday, Apr 23, 2018 - 05:31 AM (IST)

नेशनल डेस्कः शिवसेना नेता सचिन सावंत की मुंबई के कांदिवली के गोकुल नगर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने सावंत पर कई गोलियां चलाई। 


गोली लगने के बाद पुलिस सावंत को शताब्दी अस्पताल लेकर गई, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सावंत कुरर के डिप्टी शाखा प्रमुख भी थे। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


सांवत के साथी ने बताया कि वह अपने सहयोगी के साथ बाइक से जा रहे थे और करीब 9 बजे गोकुल नगर पहुंचे। वहां पर किसी ने उन्हें पीछे से आवाज दी तो वह रुके और पीछे गए। इसके बाद बाइक सवार बदमाश उनके पास आए और गोली मारकर भाग गए।

पहले भी हो चुका है हमला
इससे पहले शिवसेना के पार्षद अशोक सांवत की जनवरी में इसी तरह कांदिवली में हत्या हुई थी। सचिन सांवत पर पहले भी हमला हो चुका है। 2009 में उनपर गोली चलाई गई थी। पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। वह 2 दशक से शिवसेना से जुड़े हुए थे और जल्द में उन्हें शाखा प्रमुख बनाया जाना था। 

 

 

Yaspal

Advertising