भाजपा को ढाई साल पहले ‘बड़ा दिल'' दिखाना चाहिए था: शिवसेना ने फडणवीस पर कसा तंज
punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 12:24 PM (IST)

मुंबई: शिवसेना ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेना राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के नाटक की ‘‘हैरतअंगेज पराकाष्ठा'' थी और उसने भाजपा से सवाल किया कि उसने 2019 में बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनने के समझौते का सम्मान करके ‘‘बड़ा दिल'' क्यों नहीं दिखाया।
शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना' में कहा कि फडणवीस के मुख्यमंत्री के बजाय उपमुख्यमंत्री बनने के फैसले का उनका ‘‘दिल बड़ा'' बताकर और ‘‘पार्टी के निर्देशों का पालन करने'' के तौर पर बचाव किया जा रहा है। इसमें कहा गया है, ‘‘महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के उद्देश्य से एक नाटक रचा गया, लेकिन यह अब भी अस्पष्ट है कि अभी कितने और प्रकरण सामने आने हैं। तेजी से बदलते घटनाक्रम ने चाणक्यों और राजनीतिक पंडितों को भी हैरत में डाल दिया, ‘स्ट्रोक' और ‘मास्टरस्ट्रोक' खेले गए।
मुखपत्र में कहा गया है कि इस पूरे नाटक के पीछे की ‘महाशक्ति' का पर्दाफाश हो गया। शिवसेना में बगावत कराकर महाराष्ट्र में सत्ता हासिल करना इस पूरे खेल का उद्देश्य था, जो सूरत, गुवाहाटी, उच्चतम न्यायालय, गोवा, राजभवन और अंतत: मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में रचा गया। ‘सामना' में कहा गया है, ‘‘हालांकि राजभवन में हुआ घटनाक्रम इसका सबसे हैरान करने वाला हिस्सा था। जिसके बारे में सभी को लग रहा था कि वह मुख्यमंत्री (फडणवीस) बनेगा, वह उपमुख्यमंत्री बन गया।
उन्होंने पार्टी के आदेश पर यह पद स्वीकार कर लिया, लेकिन अब बचाव में कहा जा रहा है कि फडणवीस ने बड़ा दिल दिखाया और यह पद स्वीकार कर लिया।'' उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी ने कहा कि अगर भाजपा ने शिवसेना से ढाई साल पहले किए अपने वादे को बरकरार रखते हुए बड़ा दिल दिखाया होता तो उसे अब जो हुआ उसका बचाव करने की जरूरत नहीं पड़ती। भाषा गोला सिम्मी
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया

मैंने इसे खत्म कर दिया है, आओ और ले जाओ...'', 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर ससुराल में किया फोन

Recommended News

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी

Janmashtami 2022: इस दिन जरूर घर लाएं ये चीज़, रूके हुए कार्य होंगे पूरे

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने वाले वैश्विक नेताओं का आभार व्यक्त किया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर