शिवसेना का भाजपा पर आरोप, कर्नाटक में हो रहा धनबल का दुरुपयोग

Thursday, May 17, 2018 - 06:20 AM (IST)

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू होने लगी है। केंद्र भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक में भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि सत्ता में आने के लिए पैसे का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को मौजूदा समय में जिसके पास बहुमत का आंकडा है उसे सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए।
 

वहीं दूसरी और भाजपा ने कर्नाटक में फोन टेपिंग ओर मैसेज लीक होने की शिकायत की है। वहीं राज्य बीजेपी ने इसकी शिकायत केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी की है। जपा कर्नाटक चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है लेकिन 224 सदस्यीय विधानसभा में जादुई आंकड़ा हासिल करने में विफल रही है।

 

Punjab Kesari

Advertising