शिवसेना का फडणवीस पर हमला, CM शहर की गलियों में ‘वोट मांगने’ को विवश

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2017 - 08:01 PM (IST)

मुंबई: शिवसेना ने आज कहा है कि महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को उसका समर्थन ‘अस्थायी’ किस्म का है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भविष्य ‘अब भी अनिश्चित’ है। शिवसेना ने मुख्यमंत्री पर यह ताजा हमला अहम निकाय चुनावों से महज एक ही दिन पहले बोला है। इन चुनावों के लिए प्रचार के दौरान राज्य के सत्ताधारी गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच भारी तौर पर कीचड़ उछाला गया था। 

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपे संपादकीय में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री एक एेसे समय पर सभी को मुंबई को लेकर आश्वासन देते घूम रहे हैं, जबकि उनकी खुद की कुर्सी शिवसेना के समर्थन के आधार पर टिकी है। उनका अपना भविष्य अनिश्चित है, फिर भी वह मुंबई का भविष्य बदलना चाहते हैं। उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि शिवसेना की आेर से अस्थायी समर्थन सिर्फ इसलिए दिया जा रहा है ताकि महाराष्ट्र स्थिर बना रहे।’’

संपादकीय में कहा गया कि मुख्यमंत्री को शहर की गलियों में ‘वोट मांगने’ जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा पहले ही इस दौड़ में हार चुकी है। इसमें कहा गया, ‘‘यदि पिछले अढ़ाई साल में (जब सरकार सत्ता में आई) विकास कार्य किए गए होते तो उन्हें वोट मांगने के लिए मजबूर न होना पड़ता।’’ इसमें कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री भ्रष्ट लोगों की आंतडिय़ां निकाल लेने की बात करते हैं। एेसे में, उनके अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों को सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि वह अनियंत्रित तरीके से उनके पीछे पड़ सकते हैं।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News