शिरडी के साई मंदिर को डोनेशन में मिले डायमंड के 2 नैकलेस

Tuesday, Apr 26, 2016 - 09:36 AM (IST)

मुंबई: शिरडी में साई बाबा मंदिर के दान पात्र से हीरे के 2 नैकलेस मिले हैं। इनकी कीमत 92 लाख रुपए बताई गई है। ट्रस्ट के मुताबिक यह पहला मौका है जब मंदिर को ज्वैलरी के तौर पर इतना बड़ा गुप्त दान मिला है। हालांकि, मंदिर के दान पात्र से गोल्ड और सिल्वर की ज्वैलरी पहले मिलती रही है।

विदेशों से भी मिलता है दान

अकाऊंट डिपार्टमैंट के इम्प्लॉय दिलीप जिर्प ने कहा कि पिछले साल मंदिर को 223 हीरे, मोती और रत्न दान में मिले थे। इनकी कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को डोनेशन बॉक्स खोला गया था। इसमें हीरे के 2 नैकलेस मिले। इसके अलावा कई देशों की करंसी भी मिली है। मुंबई के ज्वैलर नरेश मेहता का कहना है कि इनमें से एक नैकलेस 6.67 कैरेट और दूसरा 2.5 कैरेट का है। दोनों की कीमत 92 लाख रुपए है।

Advertising