महाराष्ट्र: शिंदे सरकार ने लोगों को दी बड़ी राहत, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए सस्ता

Thursday, Jul 14, 2022 - 02:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटा दी हैं। महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए और डीजल की कीमत में 3 रुपए की कटौती की गई है। शिंद सरकार के इस ऐलान के बाद आम लोगों को फायदा होगा।

 

महाराष्ट्र की कैबिनेट में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का फैसला लिया गया जिसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। मंत्रालय में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद शिंदे ने मीडिया को बताया कि इस फैसले से सरकारी खजाने पर 6,000 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना और भाजपा की सरकार ने यह फैसला लोगों के कल्याण की खातिर लिया है।

Seema Sharma

Advertising