दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: शीला दीक्षित

Saturday, Feb 02, 2019 - 04:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन की संभावना को एक बार फिर खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी।
    

समय पर होगी उम्मीदवारों की घोषणा
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि हमें सातों सीटों पर चुनाव लडऩा है। किसी के साथ कोई गठबंधन का कोई विचार नहीं है। यह पूछे जाने पर कि उम्मीदवारों की सूची कब जारी होगी तो उन्होंने कहा कि अभी तो चुनाव तिथि का एलान नहीं हुआ है। उम्मीदवारों की घोषणा समय पर हो जाएगी।


अरविंद केजरीवाल पर लगाया आरोप
शीला दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केजरीवाल दोनों को निशाना बनाएंगे। दोनों हमारे प्रतिद्वंदी हैं। उन्होंने ने कहा कि हम दिल्ली की स्थिति के मुताबिक अपनी रणनीति बनाएंगे।

 

vasudha

Advertising