शीला दीक्षित बोलीं, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा चुनावी मुद्दा नहीं

Wednesday, Mar 27, 2019 - 12:41 AM (IST)

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच तालमेल की खबरों के बीच कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे को चुनावी मुद्दा मानने से इंकार कर दिया।

पार्टी की प्रदेश इकाई की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय मसलों पर चुनाव लड़ेगी और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा, प्रचार अभियान के समय नहीं उठाया जायेगा। सत्तारूढ़ पार्टी आप लोकसभा चुनावों के लिए मुख्य मुद्दा दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को मानती है।

 

Yaspal

Advertising