राम मंदिर को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने BJP पर साधा निशाना कहा- पहले दिन 5 और अब पहुंचे बस 1 हजार

Tuesday, Mar 05, 2024 - 05:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ही सियासी पार्टियों ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। हाल ही में TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर हमला किया है।  

उन्होंने राम मंदिर के जरिए बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि, पहले दिन 5 लाख लोग अयोध्या पहुंचे थे। अब सिर्फ 1 हजार लोग पहुंच रहे हैं। BJP के प्रचार की हवा निकल गई। उनका कहना है कि मंदिर के प्रचार के बावजूद भी दिन ब  दिन सैलानियों की गिनती में कमीं हो रही है। क्योंकि लोग समझ गए कि जहां शंकराचार्य नहीं पहुंचे वहां सिर्फ इन्होंने पब्लिसिटी की है।

शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से टीएमसी के सांसद हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शत्रुघ्न ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पीएम मोदी के खिलाफ देश के प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने की अपील की थी। उनके मुताबिक, ममता दीदी पीएम बनने के लिए योग्य चेहरा हैं।

 

 

Radhika

Advertising