शत्रुघन सिन्हा ने किया दिल्ली में Odd-Even का समर्थन

Monday, Sep 16, 2019 - 03:49 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली में ऑड-ईनव नियम एक बार फिर से लागू करने को लेकर कांग्रेस नेता और बॉलिबुड अभिनेता शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नजर आ रहे हैं। सिन्हा का मानना है कि दिल्ली में प्रदूषण कम होने में ऑड-ईवन नियम का योगदान रहा है। शत्रुघन सिन्हा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि एक बार फिर जनता के नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऑड-ईवन को वापस ले आए हैं। अगले महीने से शहर में प्रदूषण से निपटने के लिए इस नियम को एक नियमित समय के लिए लागू किया जाएगा। इस नियम को तीसरी बार लागू किया जा रहा है क्योंकि इसके बाद प्रदूषण के स्तर में काफी गिरावट आई थी।


 

सीएम केजरीवाल ने की थी घोषणा
बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Pollution) से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) ने एक्शन प्लान (Action Plan) तैयार किया है। जिसमें एक बार फिर से गाड़ियों के लिए ऑड-ईवन (Odd Even) नियम को लाया जाएगा। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने बीते शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी थी। 

 

4 नवंबर से 15 नवंबर तक लागू रहेगा ऑड-ईवन
सीएम केजीरवालने कहा था कि पड़ोसी राज्यों से पराली का धुआं आने के चलते नवंबर के महीने में प्रदूषण बढ़ जाता है। इसके लिए 4 नवंबर से 15 नवंबर तक दिल्ली में ऑड इवेन लागू होगा। 4 तारीक को ऑड नंबर की गाड़ियां चलेंगी जैसे- 1,3,5,7... और 5 नवंबर को ईवन नंबर की गाड़ियां चलेंगी जैसे-2,4,6,8...इस घोषणा के बाद से जहां बीजेपी और कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी प्रशासित दिल्ली सरकार का विरोध कर इसे चुनावी स्टंट बता रहे हैं। वहीं शत्रुघन सिन्हा कांग्रेस के ऐसे पहले नेता हैं जो इसके समर्थन में उतरे हैं। 

 

Anil dev

Advertising