PM मोदी की तारीफ में शत्रुघ्न सिन्हा ने ईजाद किया नया वैरियंट, बोले- दुनिया में 4 तरह के दु:खी लोग
Sunday, Jun 27, 2021 - 06:08 PM (IST)
नेशनल डेस्कः भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया में चार तरह के दुखी लोग हैं। उन्होंने एक नया वैरिएंट बताते हुए कहा कि दुनिया में चार तरह के दुखी होते हैं। उनमें से कोई खुद से दुखी है तो कोई दूसरों से। उन्होंने आगे लिखा कि नया वैरिएंट मोदी से दुखी रहता है।
दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं..
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) June 27, 2021
१. अपने दु:खों से दु:खी,
२. दूसरों के दु:ख से दु:खी,
३. दूसरों के सुख से दु:खी,
और
*New Variant*
४. बिना बात खामखां मोदी से दु:खी!
😁😁😂😂
शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट को पीएम मोदी का तारीफ से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में सवाल यह भी उठाए जा रहे हैं कि क्या बिहारी बाबू फिर से बीजेपी में आ सकते हैं क्या? बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी छोड़ दी थी और कांग्रेस का हाथ थाम लिया था. वाजपेयी सरकार में वो केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।