ADR रिपोर्ट : 15 से 131 करोड़ हुई शत्रुघ्न की संपत्ति

Wednesday, Mar 20, 2019 - 01:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: वर्ष 2014 में फिर से निर्वाचित हुए 153 सांसदों की औसत संपत्ति में काफी वृद्धि देखने को मिली है। इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार 153 सांसदों की औसत संपत्ति में 142 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है जो और यह प्रति सांसद औसतन 13.32 करोड़ रुपए रही है। इन सांसदों की वर्ष 2009 में औसत संपत्ति 5.50 करोड़ रुपए थी, जो दोगुना से ज्यादा बढ़कर औसतन 13.32 करोड़ रुपए हो गई। रिपोर्ट के अनुसार पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति में 5 साल में सबसे ज्यादा 778% का इजाफा हुआ है। इन नेताओं की संपत्ति में आया भारी उछाल:-

शत्रुघ्न सिन्हा (भाजपा)
2009 में संपत्ति: 15 करोड़ रुपए
2014 में संपत्ति: 131 करोड़ रुपए



पिनाकी मिश्रा (बी.जे.डी.)
2009 में संपत्ति:29 करोड़ रुपए
2014 में संपत्ति: 137 करोड़ 


सुप्रिया सुले (राकांपा)
2009 में संपत्ति: 51 करोड़ रुपए
2014 में संपत्ति: 113 करोड़ रुपए



चंद्रकांत पाटिल (भाजपा)
2009 में संपत्ति: 24 करोड़ रुपए
2014 में संपत्ति : 74 करोड़ रुपए



उदयन राजे (राकांपा)
2009 में संपत्ति: 11 करोड़ रुपए
2014 में संपत्ति: 60 करोड़ रुपए



हरसिमरत कौर (शिअद)
2009 में संपत्ति: 60 करोड़ रुपए
2014 में संपत्ति: 108 करोड़ रुपए

vasudha

Advertising