शत्रुघ्न ने कहा- आज देश मोदीमय और UP हुआ योगीमय

Tuesday, Apr 04, 2017 - 06:26 PM (IST)

पटना: अपने बयानों के लिए हमेशा से चर्चित रहे भाजपा के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा के सुर बदल गए हैं। आम तौर पर अपनी ही सरकार,पार्टी के नेताओं को निशाने पर रखने वाले शत्रु ने कहा कि देश आज मोदीमय और यूपी योगीमय हो गया है। शत्रु  ने इसे सोने पर सुहागा का तालमेल कहा। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अच्छा काम कर रहे हैं। दोनों देश के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश और यूपी की जनता आज इन दोनों नेताओं के किए जा रहे काम से खुश है।

वहीं इस सवाल पर कि वर्ष 2019 में विपक्ष का पीएम चेहरा कौन हो सकता है शॉटगन ने अपने अंदाज में ‘खामोश’ कह के बात टाल दी। मालूम हो कि यूपी चुनाव से पहले तक शत्रुघ्‍न सिन्हा ने स्टार प्रचारक से लेकर पीएम मोदी के चुनाव प्रचार तक पर निशाना साधा था। शत्रु ने अपनी ही पार्टी भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि कुछ लोग ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ की बात करते हैं लेकिन उसकी जगह लाखों लोगों के फायदे के लिए ‘तम्बाकू मुक्त भारत’ की बात करनी चाहिए।

Advertising