VIP ट्रीटमैंट विवाद के बाद सामने आया शशिकला का CCTV फुटेज

Wednesday, Jul 19, 2017 - 02:54 PM (IST)

नई दिल्ली: बेंगलुरु जेल में बंद वीके शशिकला को मिल रही वीआईपी ट्रीटमैंट से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि शशिकला का खाना बाहर से आता है और उन्हें विशेष सुविधाएं प्रदान की गई हैं। जानकारी के अनुसार उनकी प्राइवेसी न खत्म हो उनके लिए 150 फीट जेल का बरामदा व 5 सेल खाली रखे गए हैं और उनकी सेल में फ्लेट स्क्रीन टीवी लगाया गया है। वह खाली पड़ी सेल को लोगों से मिलने के लिए प्रयोग करती हैं। शशिकला की जेल में अपने सेल के पास के कॉरिडोर में आराम से घूमते हुए तस्वीरें भी सामने आई हैं।

जेल में सभी महिला कैदियों के लिए सफेद साड़ी पहनना अनिवार्य होता है लेकिन शशिकला पर यह नियम लागू नहीं होता। वह अपनी पसंद के कपड़ें पहनकर ही जेल में घूमती हुई नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि शशिकला पर वीआईपी ट्रीटमैंट का आरोप लगाने वाली डीआईजी डी रूपा को बेंगलुरु में ट्रैफिक डिपार्टमेंट में ट्रांसफर कर दिया गया था।पुलिस अधिकारी ने आरोप लगाया थी कि शशिकला ने वरिष्ठ जेल अधिकारियों को 2 करोड़ रुपए की रिश्वत दी थी। उन्होंने एक किचन भी बनवाया जहां केवल उनके लिए खाना बन सके। शशिकला फरवरी से ही बेंगलुरु जेल में भ्रष्टाचार के आरोपों में बंद हैं। वहीं कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने शशिकला पर लगे आरोपों पर जांच के आदेश दिए हैं।

Advertising