''हिंदी भाषा'' को लेकर शशि थरूर और सुषमा के बीच छिड़ी जंग

Wednesday, Jan 03, 2018 - 03:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी को आधिकारिक भाषा बनाए जाने को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कांग्रेस नेता शशि थरूर के बीच आज जंग छिड़ गई। लोकसभा में थरूर ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को आधिकारिक भाषा के तौर पर मान्यता दिए जाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यूएन में हिंदी को आधिकारिक भाषा के तौर पर मान्यता' एक व्यर्थ प्रयास है। मौजूदा समय में हमारे प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री हिंदी बोलते हैं, भविष्य में कोई गैर-हिंदी भाषी व्यक्ति प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री बन जाएगा। 

सुषमा ने थरूर को दिया करारा जवाब
इसके जवाब में विदेशमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता को जानकारी नहीं है। अगर वे सोचते हैं कि हिंदी केवल भारत में बोली जाती है, तो वे गलत सोच रहे हैं। हिंदी को फिजी में भी आधिकारिक भाषा के तौर पर मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि विदेश में बसे लोग कई भाषाओं के साथ हिन्दी भाषा में बात करते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में हिन्दी को स्वीकार करने और सम्पूर्ण विश्व में हिन्दी को प्रचारित करने के लिये सरकार लगातार प्रयास कर रही है है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में एक भाषा को आधिकारिक मान्यता के लिए सदस्य देश को इसके लिए भुगतान करना होता है।

Advertising