शशि थरूर के पिटारे से निकला नया शब्द, लोगों का फिर चकरा गया सिर

Wednesday, Sep 11, 2019 - 02:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर अंग्रेजी और जल्दी न समझ आने वाले शब्दों के लिए जाने जाते हैं। वह कई बार अपनी कठिन अंग्रेजी शब्दों के लिए सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुके हैं। अब शशि थरूर की डिक्शनरी से एक और अंग्रेजी का शब्द निकल आया है, जिसे देख लोगों का सिर चकरा गया। 

दरअसल थरूर ने ट्विटर पर अपनी मालदीव यात्रा की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा कि कुछ हफ्ते पहले मीडिया में पॉलिटिकल शोरगुल से पहले मैं मालदीव की तीन दिन की यात्रा पर था। वहां की यात्रा शानदार रही।  मालदीव की इतनी शानदार यात्रा इससे पहले कभी नहीं थी। इस ट्वीट के साथ उन्‍होंने kerfuffle शब्‍द का इस्‍तेमाल भी किया, जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए। 

सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेस नेता से इस शब्द का अर्थ समझना चाहते हैं। कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी कि अगर आप कठिन अंग्रेजी का शब्द इस्तेमाल करें तो उसको आसान भाषा में समझा भी दें, जिससे लोगों का समय बर्बाद न हो। यहीं नहीं लोग गूगल पर 'kerfuffle' का मतलब समझने की ​कोशिश कर रहे हैं। 

vasudha

Advertising