कश्मीर पहुंची शर्मिला टैगोर , राज्यपाल से की मुलाकात

Friday, Jul 13, 2018 - 09:14 PM (IST)

श्रीनगर : प्रसिद्ध अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, जो छुट्टी पर कश्मीर में हैं, ने राजभवन में राज्यपाल तथा प्रथम महिला से मुलाकात की। टैगोर 1960 और 70 के दशक में कई बार कई बार घाटी का दौरा किया। उन्हें फिल्म शूटिंग के लिए सबसे ज्यादा कश्मीर पंसद था। अपनी यादों को टेगोर ने राज्यपाल तथा प्रथम महिला के साथ सांझा किया। उन्होंने अपनी वर्तमान यात्रा के दौरान अनुभवों के बारे में भी बात की।  राज्यपाल तथा प्रथम महिला ने सुश्री टैगोर के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना की और हर वर्ष कश्मीर जाने का अनुरोध किया।

Monika Jamwal

Advertising