शारदीय नवरात्रों में माता वैष्णो देवी के दरबार में बढ़ी रिकाॅर्ड तोड़ भक्तों की संख्या

Tuesday, Sep 27, 2022 - 05:08 PM (IST)

जम्मू कश्मीर: माता वैष्णो देवी के दरबार में हर साल भक्तों की संख्या बढ़ रही है। वहीं इस साल शारदीय नवरात्र में  माता वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों की रिकाॅर्ड तोड़  संख्या पहुंचने का अनुमान है। फिलहाल इस साल अगस्त तक 63 लाख श्रद्धालु आ चुके हैं जो पिछले साल के रिकॉर्ड को पहले ही पार कर चुके हैं। 

वैष्णो देवी में सोमवार को 40 हजार से अधिक भक्तों ने अपना पंजीकरण करवा कर माता के भवन में माथा टेका तो रविवार को यह संख्या 36451 रही।   माता के दरबार में नवरात्र के दिनों में साल दर साल भक्तों की संख्या बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार  वर्ष 2019 के शारदीय नवरात्र में 364254 भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए थे।

तो वहीं अब इस साल 31 अगस्त तक 63 लाख से अधिक यात्री माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेक चुके हैं और श्राइन बोर्ड को उम्मीद है कि इसी रफ्तार से यात्रियों का आना जारी रहा तो पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूट जाएगा।


 

Anu Malhotra

Advertising