शारदा घोटाला: SEBI के 3 अधिकारियों के दफ्तर पर CBI का छापा, आरोपियों की मदद करने का आरोप

Monday, Mar 22, 2021 - 04:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शारदा पोंजी घाटोले के संचालकों को बचाने में कथित संलिप्तता के मामले में सोमवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के तीन अधिकारियों के कार्यालयों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी लेकिन इन तीन अधिकारियों के नाम उजागर नहीं किए। पश्चिम बंगाल में शारदा समूह के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं।

 

इनमें आरोप लगाया गया है कि शारदा समूह के अधिकारियों और उनके सहयोगियों ने अपनी जाली योजनाओं के जरिए हजारों निवेशकों को ठगा। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच CBI को सौंप दी थी और राज्य सरकार के अधिकारियों को मामले की जांच के लिए एजेंसी के जांच दल की हर मदद करने का निर्देश दिया था।

Seema Sharma

Advertising