जेटली से बात करने के बाद शरद यादव संतुष्ट, गठबंधन पर गतिरोधक होगा खत्म

Friday, Jul 28, 2017 - 12:20 AM (IST)

नई दिल्ली: बिहार में जनता दल (यू) के महागठबंधन से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार बनाने से पार्टी संसदीय दल के नेता शरद यादव स्तम्ध हैं और वह अगले दो दिन में देश भर के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर आगे की रणनीति तय करेंगे। यादव के यहां स्थित आवास पर जद (यू) के चुङ्क्षनदा सांसदों और पदाधिकारियों की आज शाम बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार के भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने पर गहरी चिन्ता व्यक्त की गई। 

 

बैठक में यादव के अलावा राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी, केरल जद (यू) अध्यक्ष एवं सांसद एम.पी. वीरेन्द्र कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण श्रीवास्तव और जावेद रजा उपस्थित थे। बैठक के बाद श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि वे लोग कोई बगावत नहीं कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों से विचार विमर्श किए बिना बिहार में बड़ा फैसला किया है, बैठक में उस संबंध में विचार किया गया। उन्होंने कहा कि यादव दो दिनों के अंदर देश भर के पार्टी नेताओं से चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगे। इसके बाद पार्टी नेताओं का एक सम्मेलन भी हो सकता है।   


इस बीच राजनीतिक क्षेत्रों में चर्चा है कि भाजपा की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली आज ही यादव से बातचीत कर उनकी ङ्क्षचता दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। माना जा रहा है यादव को केन्द्र में मंत्री बनने का प्रस्ताव दिया जा सकता है। बैठक में जद (यू) नेताओं ने यादव से उनके मंत्री बनने को लेकर सवाल भी किया लेकिन वह इसे हंसकर टाल गए।  


 

Advertising