2019 के आम चुनाव में भाजपा को हराने ​के लिए एकजुट हो विपक्ष: शरद यादव

Tuesday, Feb 13, 2018 - 07:26 PM (IST)

चंडीगढ़: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के पूर्व नेता शरद यादव ने मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता कर यह साफ किया है कि 2019 के चुनाव में भाजपा या एनडीए को हटाना है तो कहीं न कहीं सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आना पड़ेगा।

शरद यादव ने कहा कि आज देश में भाजपा से हर एक वर्ग पीड़ित है,मोदी ने इस बजट में आम आदमी को निचोड़ लिया, और आज देश का आम आदमी भी भाजपा को भगाने को तैयार है। शरद यादव ने कहा कि वो जल्दी एक नई पार्टी बनाने जा रहे है जिसमे युवाओ का साथ मिलेगा। शरद यादव के अनुसार पंजाब से उन्हें ज्यादा समर्थन मिल रहा है।

हरियाणा के संबंध में में यादव का कहना है कि कानून व्यवस्था का हरियाणा में बुरा हाल है। रोज मर्डर बलात्कार जैसे घटनाएं हरियाणा में होती है,भाजपा सरकार इसे रोक पाने में नाकाम है।

यादव के अनुसार हरियाणा सरकार अमित शाह की रैली की तैयारी में लगी है ,जबकि सरकार का यह काम नही है। आज आम आदमी यह जानना चाहता है कि सरकार उनके लिए क्या करने जा रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारों को युवाओं के रोजगार के बारे में सोचना चाहिए।

Advertising