शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज पर लगा रेप का आरोप, मामला दर्ज

Monday, Jun 11, 2018 - 07:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राम रहीम और आसाराम के बाद अब एक और धर्मगुरु विवादों में घिर गए हैं। दिल्ली के मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354, 376 और 377 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 2 साल पहले शनि धाम के अंदर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। जिसके बाद दाती महाराज ने उसे यह बात किसी को न बताने की धमकी भी दी थी जिसके डर से उसने अपना मुंह नहीं खोला। महिला का आरोप है कि शनिधाम में कई और महिलाओं के साथ भी यौन शोषण किया जाता है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
बता दें कि दाती महाराज नियमित रूप से राष्ट्रीय समाचार चैनलों पर आते हैं। उनकी खुद की वेबसाइट है और अपनी 'शिक्षा' को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। दक्षिण दिल्ली में उनके पास विशाल फार्म हाउस है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम लाल मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दाती महाराज से मुलाकात की थी। 

vasudha

Advertising