शर्मनाक: धौलपुर में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, अारोपी फरार

Monday, Jan 29, 2018 - 11:50 PM (IST)

जयपुर: देश में मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मामला राजस्थान के धौलपुर जिले का है जहां 4 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया है। 

धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके के निवरी का पुरा में एक अज्ञात व्यक्ति ने 4 वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। खून से लथपथ बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो मां के होश उड़ गए। परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बच्ची की मां ने बताया कि उसकी बेटी घर से खेत की ओर अकेली जा रही थी। तभी रास्ते में अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को खेतों में खड़ी फसल में उठा कर ले गया और उसकी बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। 

जांच अधिकारी बदन सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376 व 5 (एम),6 पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertising