कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेटा डिसूजा की शर्मनाक करतूत, पुलिसकर्मी के ऊपर थूका, वीडियो हुआ वायरल

Tuesday, Jun 21, 2022 - 06:11 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने शर्मनाक हरकत की है। दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद नेटा ने एक पुलिसकर्मी के ऊपर थूकती हैं। उनकी यह हरकत मोबाइल फोन में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेटा डिसूजा को हिरासत में लेने के बाद जब दिल्ली पुलिस के जवान उन्हें बस में बैठाने का प्रयास करते हैं तो नेटा दिल्ली पुलिस की महिलाकर्मी के ऊपर थूकती हैं। नेटा की इस हरकत ने एक बार फिर कांग्रेस को शर्मसार कर दिया है।


गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और अग्निपथ योजना के विरोध में दिल्ली की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी की ही नेता अलका लांबा का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अलका लांबा अग्निपथ योजना का विरोध कर रही हैं और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का विरोध करती नजर आ रही हैं।

 

Yaspal

Advertising