जम्मू में कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता शाम लाल शर्मा ने दिया इस्तीफा

Monday, May 21, 2018 - 05:57 PM (IST)

जम्मू: प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ उप-प्रधान शाम लाल शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर जम्मू की अनदेखी का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार शाम लाल शर्मा की पिछले कुछ दिनों से स्ट्ेट के नेताओं से अनबन चल रही थी और यह निर्णय उसी का परिणाम है। उन्हें इस बात की नाराजगी है कि जम्मू के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को अनदेखा किया जा रहा है।


गौरतलब है कि वर्ष 2008 में शाम लाल शर्मा ने अखनूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था और उसके बाद नैकां-कांग्रेस की सरकार में मंत्री पद पर रहे। 2014 के चुनावों में उन्हें भाजपा उम्मीदवार राजीव शर्मा से सिर्फ नौ हजार मतों से हारना पड़ा था।
 

Monika Jamwal

Advertising