कांग्रेस छोड़ भाजपा संग हो सकते हैं पूर्व मंत्री शाम लाल, मोदी की रैली में होगा फैसला

Tuesday, Mar 26, 2019 - 01:44 PM (IST)

 जम्मू : कांग्रेस को जम्मू में एक बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम सकते हैं। 28 मार्च को अखनूर में पीएम मोदी की रैली है और अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसी दौरान शाम लाल भाजपा में शामिल हो सकते हैं।


 शाम लाल कांग्रेस के दो बार सांसद रह चुके मदन लाल शर्मा के छोटे भाई हैं। इस बार कांग्रेस ने मदन लाल को टिकट नहीं दी है और उनकी जगह पूर्व मंत्री रमन भल्ला को मैदान में उतारा है। जहां तक बात मदन लाल और शाम लाल शर्मा की है तो उनका अखनूर में काफी बोलबाला है। अगर मोदी की रैली में शाम लाल भाजपा के संग हो जाते हैं तो संकट से जूझ रही कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनावों में यह अच्छा नहीं साबित होने वाला नहीं है। 
 

Monika Jamwal

Advertising