मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शक्तिकांत दास 3 और साल के लिए RBI गवर्नर नियुक्त

Friday, Oct 29, 2021 - 09:27 AM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास को दिसंबर 2024 तक के लिए तीन साल का सेवा विस्तार दिया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। दास को 11 दिसंबर 2018 को RBI का 25वां गवर्नर नियुक्त किया गया था। तब उनका कार्यकाल तीन साल का था।

आधिकारिक आदेश में कहा गया कि सरकार दास को RBI के गवर्नर के रूप में पुन: नियुक्त कर रही है। उनकी नियुक्ति 10 दिसंबर 2021 के बाद से तीन साल के लिए की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में की गई मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की एक बैठक में यह निर्णय किया गया। तीन साल का दूसरा कार्यकाल मिलने से दास अब दिसंबर 2024 तक RBI के गवर्नर रहेंगे। 

Seema Sharma

Advertising